रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों पर हमला, हमलावर को मारी गयी गोली

Must Read

Attack on several people including a police officer at the railway station, the attacker was shot

पेरिस। पेरिस के व्यस्त गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक शख्स ने बिना किसी उकसावे के चाकू से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी।

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों पर सुबह करीब छह बजकर 43 मिनट पर ‘धारदार हथियार’ से हमला किया था। उन्होंने कहा कि अनाम हमलावर वर्तमान में एक अस्पताल में भर्ती है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में कई यात्री और एक सीमा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। डर्मेनिन ने कहा कि हमलावर ने अधिकारी की पीठ में छुरा घोंपा था, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बच गया। एक अन्य पीड़ित को कंधे पर गंभीर चोट आई है और उसे आपातकालीन उपचार के लिये ले जाया गया है। डर्मेनिन ने पुलिस की ‘प्रभावी व साहसी प्रतिक्रिया’ के लिये सराहना की। गारे डू नॉर्ड फ्रांस की राजधानी के सबसे व्यस्त यात्री स्टेशनों में से एक है। अधिकारियों द्वारा हमले से संदर्भ में फिलहाल आतंकवाद सहित कोई विशिष्ट मकसद नहीं बताया गया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This