अज्ञात बीमारी से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप 8 लोगों की आकस्मिक हो चुकी है मौत

Must Read

अज्ञात बीमारी से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप 8 लोगों की आकस्मिक हो चुकी है मौत

मध्य अफ्रीका के इक्वेटोरियल गिनी में एक अज्ञात बीमारी फैल रही है। जिससे अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 लोगों की अचानक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया हैं। जिसके बाद संक्रमण के डर से 200 लोगों को क्वारंटाइन भी किया गया हैं।

इसमें मरीज को पहले नाक से खून आता है, फिर बुखार, जोड़ों में दर्द और शरीर में दर्द होता है। कुछ ही घंटों बाद मरीज की मौत हो जाती है। जिन 200 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं आए हैं।

संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी कुछ दिन पहले एक ही अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुए थे। इस बीमारी की वजह का पता लगाने के लिए मरीजों के सैंपल्स पड़ोसी देश गैबॉन भेजे जा रहे हैं। वहीं कुछ सैंपल्स सेनेगल देश की राजधानी डाकर भी भेजे जाएंगे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This