Wednesday, February 11, 2026

“मणिपुर में ISI के षड्यंत्र का पर्दाफाश, कुकी-मैतेई समुदाय के खिलाफ हेट पोस्ट फैलाए जा रहे”

Must Read

जयपुर, मणिपुर में हिंसा भड़काने के पीछे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इसकी साजिश रच रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा 15-20 फेसबुक अकाउंट बनाए गए हैं। इसके माध्यम से कुकी और मैतेई समुदाय को भड़काने वाले कंटेंट-वीडियो डाले जा रहे हैं। ऐसे तमाम अकाउंट्स की डिटेल दैनिक भास्कर के पास है। मारखोर साइबर डिफेंस (एमसीडी) आईएसआई की साइबर टीम है। इसे पाकिस्तान सेना की आईएसपीआर (इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) फंडिंग करती है। एमसीडी में हैकर्स और कॉल गर्ल्स की बड़ी टीम है। ये कुकी और मैतेई समुदायों में भड़काऊ सामग्री पहुंचाने के लिए अलग-अलग फेसबुक प्रोफाइल से हेट पोस्ट डालती हैं।

अमित शाह करेंगे विक्रमादित्य वैदिक एप लॉन्च, 189 भाषाओं में मिलेगी ग्रह-नक्षत्र की जानकारी

कुकी और मैतेई समुदाय के बीच भड़की आग में घी डालने का काम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कर रही है। इनके निशाने पर ये दोनों (कुकी और मैतेई) समुदाय हैं। भारत में अशांति फैलाने के मकसद से सुनियोजित तरीके से यह एजेंसी काम कर रही है। भारत की शांति में खलल डालने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां हैं। यह टीम एक प्रोफाइल से कुकी समुदाय का समर्थन करते हुए मैतेई पर निशाना साधती है। दूसरे प्रोफाइल से मैतेई की हिमायती बनकर कुकी के खिलाफ सामग्री डालती है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने ऐसी कई फेसबुक प्रोफाइल की पहचान की है। इन्हें आईपी एड्रेस से ट्रेस किया है। इनमें लोकेशन मणिपुर बताई है। गेटवे इस्लामाबाद दिखाया पर ये रावलपिंडी आर्मी एरिया से संचालित हो रहे हैं। कुछ प्रोफाइल वहां हाई स्पीड फाइबर इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली कंपनी नयाटेल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े पाए गए हैं। कुकी-मैतेई हिंसा के दौरान इन फेसबुक अकाउंट्स से धड़ाधड़ पोस्ट डाली जाती हैं। कभी पीएम-सीएम के खिलाफ जहर उगला, कभी बांग्लादेश हिंसा के वीडियो डालकर यह फैलाया गया कि सेना मणिपुर में अत्याचार कर रही है। इसी तरह दलितों और ब्राह्मणों के बीच खाई बढ़ाने का कंटेंट भी डाला जा रहा है।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This