Tuesday, February 24, 2026

Pakhanjur Naxalites surrender: पखांजूर में नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण, 153 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे गए

Must Read

Pakhanjur Naxalites surrender पखांजूर, 22 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर क्षेत्र में स्थित पखांजूर के महला कैंप में एक बड़ी सफलता मिली है। यहां 50 नक्सली नेताओं ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर नक्सली विचारधारा को छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 50 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे।

गेवरा खदान में प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर लाठीचार्ज, कई घायल — किसान सभा ने किया विरोध

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नेता रामधेर, जो संगठन के केंद्रीय समिति (सीसी) मेंबर हैं, ने अकेले नहीं बल्कि अपने 50 साथियों के साथ यह कदम उठाया है। महला कैंप पखांजूर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां सुबह से ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के बीच उत्साह और हलचल का माहौल बना हुआ था।

रामधेर के आत्मसमर्पण से पहले बड़े नक्सली नेताओं सोनू उर्फ भूपति और रूपेश उर्फ सतीश ने भी इस विचारधारा को छोड़ दिया था। यह सिलसिला अब तीसरी बड़ी कड़ी में आगे बढ़ा है, जो क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की जीत मानी जा रही है।

Attack on student: छात्र पर किया गया कटर से हमला, विसर्जन यात्रा में घटी वारदात

इससे पहले 17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था। उस अवसर पर मुख्यमंत्री सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नक्सलियों का स्वागत फूलों और संविधान की पुस्तक देकर किया था।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This