सड़क हादसे में दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, बाइक के बैलेंस बिगड़ने से गिरने पर ट्रेलर ने कुचला

Must Read

सड़क हादसे में दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, बाइक के बैलेंस बिगड़ने से गिरने पर ट्रेलर ने कुचला

भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा गेट में बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। अचानक ट्रेलर सामने देखकर वो लोग अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत (17 साल) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 साल) निवासी बिहार के रूप में हुई है।आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था।

दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। एक दिन पहले ही वो बिहार गए थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This