Thursday, January 22, 2026

लोरमी में ‘पहल’ अभियान: 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Must Read

मुंगेली, 18 सितंबर 2025 – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पहल’ अभियान के तहत लोरमी थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशे से दूरी, महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों (विशेषकर POCSO एक्ट) की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मरक्षा तकनीक और व्यक्तित्व विकास पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को अपराधों से बचाकर सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

    Latest News

    बहुचर्चित मामला…डीएसपी कल्पना पर गिरेगी गाज: कारोबारी से लिए लाखों के गिफ्ट, नक्सलियों की गोपनीय सूचनाएं भी लीक कीं

    रायपुर | दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच संबंधों की जांच...

    More Articles Like This