एक और खरीदी केंद्र से गायब हुआ लाखों रुपए का धान, किसका मिल रहा खुला संरक्षण….

Must Read

एक और खरीदी केंद्र से गायब हुआ लाखों रुपए का धान, किसका मिल रहा खुला संरक्षण….

रायपुर – सक्ती जिले के एक और धान खरीदी केंद्र में लाखों रुपए के धान के गायब होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कल सोमवार को चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र में लगभग 2000 क्विंटल धान के गायब होने की खबर सामने आई थी जिसकी सूचना कलेक्टर को भी दी गई है। अब एक और बड़ा मामला फिर से सामने आ गया है।

बताया जा रहा है इस मामले में खरीदी प्रभारी और शाखा प्रबंधक की मनमानी और सांठगांठ होने की बात कही जा रही है। जल्द ही इस मामले से जुड़ी जानकारी का खुलासा किया जाएगा।

सूत्रों की माने तो कार्रवाई के अभाव में इस तरह के मामलों का पुनरावृत्ति होना बताया जा रहा है। हालांकि चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र में धान की कमी होने की सूचना कलेक्टर को दे दी गई थी। अब देखना होगा कि कलेक्टर इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This