Sunday, February 22, 2026

. वायुसेना अधिकारी-पत्नी का हमला मामला पलटा: CCTV में खुद को चोट पहुंचाते दिखे

Must Read

  बेंगलुरु बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है।

कोरबा में पटवारी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए हुआ गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शीलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं।

इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई।

वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। वायुसेना अधिकारी की कार में लगे डैश कैम रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान स्विगी के डिलीवरी बॉय के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

    Latest News

    India To Become A Semiconductor Hub : पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में रखी ₹3,706 करोड़ के ‘चिप प्लांट’ की नींव; बोले- “यही बनेगा...

    नोएडा/ग्रेटर नोएडा: भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर 'सेल्फ-रिलायंट' (आत्मनिर्भर) बनाने की दिशा में शनिवार (21 फरवरी, 2026) को...

    More Articles Like This