Friday, February 13, 2026

युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं धार्मिक ग्रंथ कार्यक्रम का आयोजन

Must Read

कोरबा जिले के ग्राम बैगापाली में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं धार्मिक ग्रंथ कार्यक्रम में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नेताओं ने समाज में परस्पर सहयोग, भाईचारा और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरू कबीर साहेब की छाया चित्र में दीप प्रज्वलित और पूजा अर्चन के साथ हुई। इसके बाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सभी सह प्रतिभागियों का परिचय खुली सम्मेलन में लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विद्या विनोद महंत जी, उपाध्यक्ष माननीय सुखी दास महंत जी, और छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव माननीय मुरली महंत जी जिला अध्यक्ष कोरबा माननीय संतोष दास दीवान जी,जिला महासचिव धनेश्वर दास महंत जी,जिला उपाध्यक्ष माननीय अगम दास महंत जी, जिला संरक्षक माननीय संतोष दास महंत जी, जिला उपाध्यक्ष महिला श्रीमती संतोषी श्रद्धा महंत, ब्लॉक अध्यक्ष करतला श्री देव दास महंत जी, ब्लॉक सचिव करतला श्री सोहन दास महंत जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला ईश्वरी महंत, ब्लॉक सचिव करतला महिला ज्योति महंत, ब्लॉक प्रवक्ता करतला श्री पुरन दास महंत जी,
सोसायटी अध्यक्ष बरपाली श्री लगन दास महंत जी, सोसाइटी अध्यक्ष उरगा गुरुवार दास महंत जी, सचिव खीर दास महंत जी,सोसायटी अध्यक्ष बैगापाली एवं विधायक प्रतिनिधी शांतिस्वरूप दास महंत जी, सचिव दिलहरन दास महंत जी, सोसायटी सचिव कचौरा बनवारी दास महंत जी, ब्लॉक न्यायाधीश करतला एवं महंत श्रेष्ठ बाबा फिरतू दास महंत जी, सांसद प्रतिनिधी प्रकाश दास महंत जी, सहित कई वरिष्ठ नेता व ग्रामीण उपस्थित थे जिलास्तरीय भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन छः गवां सोसायटी बैगापाली अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री शांति स्वरुप महंत के द्वारा आयोजन कराया गया|

कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

– युवक-युवती परिचय सम्मेलन में समाज के युवक-युवतियों ने लिया भाग
– समाज के वरिष्ठ नेताओं ने समाज में परस्पर सहयोग, भाईचारा और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया
– कार्यक्रम में सदगुरू कबीर साहेब की वाणी को स्वाध्याय करने का संदेश दिया

    Latest News

    CG NEWS : CGBSE का बड़ा एक्शन’ परीक्षा से ठीक पहले 1400 छात्रों का ‘ईयर बैक’, बोर्ड ने इस नियम के तहत काटा पत्ता

    रायपुर | 13 फरवरी: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा शुरू होने से...

    More Articles Like This