Saturday, January 31, 2026

कोरबा में संगठित चोरी का भंडाफोड़, सार्वजनिक संपत्ति लूटने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी/थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मामले का विवरण
प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया। शिकायत पर अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और सतत प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस प्रकरण में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष फरार आरोपियों की तलाश कर पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी, राजीव कुमार सिंह, संदीप महत, शिवनारायण सागर उर्फ शिवा और आदित्य यादव उर्फ आदि शामिल हैं। सभी आरोपी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

    Latest News

    BREAKING : कांगो में खौफनाक ‘खदान हादसा’ भूस्खलन से ढही कोल्टन माइन्स, 227 से ज्यादा की मौत; कीचड़ में दबे मासूम और महिलाएं

    गोमा (कांगो): अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के उत्तरी किवू प्रांत में बुधवार, 28 जनवरी 2026 को...

    More Articles Like This