आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर कोरबा के पुलिस थाना चौकी दुल्हन की तरह सजकर तैयार, सर्वमंगला पुलिस चौकी बना आकर्षक का केंद्र।

Must Read

आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर कोरबा के पुलिस थाना चौकी दुल्हन की तरह सजकर तैयार, सर्वमंगला पुलिस चौकी बना आकर्षक का केंद्र .

 

कोरबा – राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जिले भर में बड़े धूमधाम से की जा रही है। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों सहित सभी थाने व चौकी में तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही हैं साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों को तिरंगा मय साज-सज्जा के साथ उन्हें सुसज्जित भी किया गया हैं।

राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थाने एवं चौकिया में राष्ट्रीय पर्व मनाने और हर घर तिरंगा का अलख जगाने की दिशा में सभी थाना और चौकियों को सजाया गया है। इस बार जिले के पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला चौकी में लगा तिरंगा गुब्बारा और जगमगाती रंग बिरंगी आकर्षक का केंद्र बनी हुई है।

तिरंगा गुब्बारों के साथ जगमग करती रंग बिरंगी रौशनी को देख मानो ऐसा प्रतीत हो रहा स्वतंत्रता के इस राष्ट्रीय पर्व के साथ पूरी फिजा भी तिरंगे के रंग में रंग गया है । तिरंगे के थीम में किया गया सजावट लोगों को खूब भा रही है जो राष्ट्र को समर्पित हर घर तिरंगा के थीम को लेकर लोगो को तिरंगे के प्रति आकर्षित कर रहा है।

पूरा राष्ट्र इस वर्ष 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के सभी थाना एवम् चौकियों को सजाया गया है जिसमें जिले के पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला चौकी की सजावट लोगों में चर्चा बना हुआ है।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This