तुलसी विवाह के दिन घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा घर में मां लक्ष्मी का होगा वास

Must Read

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह  किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी  की पूजा-अर्चना करने से जातक का जीवन सदैव खुशहाल होता है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वहीं इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

  1. तुलसी का पौधा पूजनीय है।
  2. इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  3. तुलसी को शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी विवाह 13 नवंबर  को है। इस शुभ अवसर पर घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग घर में तुलसी का पौधा भी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप भी तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस पौधे को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।  तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है।
  • तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदी जगह पर तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज ही सकती हैं और इससे शुभ परिणाम प्राप्त नही होंगे। इसके अलावा पौधे के पास जूठे बर्तन भूलकर भी नही रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी नही तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि एकादशी तिथि का मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी के पत्ते तोड़ने से उनका व्रत खंडित हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है।
    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This