बड़ी बहन के जन्मदिन के दिन छोटी बहन ने कर डाला कुछ ऐसा की घर पहुंच गई पुलिस.. 

Must Read

On the day of elder sister’s birthday, younger sister did something that made police reach home.

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे पीएम आवास में रहने वाली कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उसकी बड़ी बहन का जन्मदिन भी है। वो सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपनी दादी को काम पर छोड़कर वापस घर लौटी। परिवार वालों के साथ बैठकर चाय पी और उसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना का कारण अज्ञात है। जामुल पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि पीएम आवास निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा (14) ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वो अपने पिता, मां, दादी और बड़ी बहन के साथ रहती थी। रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे वो अपनी दादी को काम पर छोड़कर वापस घर वापस लौटी और उसके बाद फांसी लगा ली। मृतका की मां संतोषी विश्वकर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि वो बिल्कुल सामान्य थी।

दादी को छोड़कर वापस लौटने के बाद उसने परिवार वालों के साथ बैठकर चाय भी पीया था। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चली गई। सुबह करीब आठ बजे उसकी मां ने लक्ष्मी को आवाज लगाया तो उसने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश पंखे से झूल रही थी। रविवार को लक्ष्मी की बड़ी बहन इंद्राणी विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है।

परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि ये घटना क्यों हुई। लक्ष्मी पढ़ने में होशियार थी और उसे किसी ने डांटा भी नहीं था। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके। जामुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू की है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This