शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

Must Read

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023’ से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

इस वर्ष 50 स्कूली, उच्च शिक्षा के 13 और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दिन पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत का अवसर भी मिलेगा। चयनित शिक्षकों में सर्वाधिक गुजरात से पांच और उसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र से चार-चार हैं। उत्तरप्रदेश, बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश से तीन-तीन शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This