Sunday, June 22, 2025

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में विधायक सहित नगर वासियों ने किया योग, कहा करो योग रहो निरोग

Must Read

_बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार सुबह नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव ने जनप्राधियों और नगर के जनता के साथ योगा किया, और विधायक किरण देव ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सकारात्मक विचार आते हैं। बेहतर जीवन शैली के लिए व्यायाम आवश्यक है। योग विधा को विश्व के कई देशों ने अपनाया है। योग स्वअनुशासन है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग पूरे विश्व पटल पर प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य को लेकर विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

वही योग प्रशिक्षक और पतंजलि योग समिति के छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष मनोज पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से आज के दिन को विश्व योग दिवस के रूप मे पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी का कल्याण हो। योग मैं से हम की यात्रा सेवा समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग को लोक शैली और दिनचर्या का हिस्सा बनाए। विश्व में योग के प्रचार के लिए भारत विज्ञान की मदद ले रहा है। इस पर रिसर्च हो रही है। भारतीय चिकित्सा में इसका महत्व बढ़ने लगा है।

वही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शासकीय आयोजक बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने जिले वासियों को अंतरास्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण देव शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि योग शिविर में जिले के सभी विभागों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की थी । इस शिवि

र के माध्यम से लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने कि शुरुआत की गई है।
इस शिविर कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे, बीजेपी जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत मुख्य कार्यकाल अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest News

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता : शीर्ष नेता सुधाकर और भास्कर राव का हुआ खात्मा, जवानों ने कुल 7 नक्सलियों के...

बीजापुर। नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से जून 2025 के पहले पखवाड़े के दौरान चलाए गए सघन...

More Articles Like This