NDA में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर,विपक्ष को लगा बड़ा झटका

Must Read

NDA में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर,विपक्ष को लगा बड़ा झटका

साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। पूरा विपक्ष गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसी बीच विपक्ष को एक बड़ा झटका लगा है। यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उसके बाद गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया गया है।

अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा- ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This