छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रहे ओम माथुर बने राज्यपाल

Must Read

Om Mathur, who was in charge of Chhattisgarh BJP, became the Governor

रायपुर। राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों को प्रभार भी बदल दिया गया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This