Odisha train accident : ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक करीब 250 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी, दुर्घटना की भयावह तस्वीरें व वीडियो आए सामने, आप भी देखिए

Must Read

Odisha train accident : Till now about 250 people have died in the Odisha train accident, relief work continues, horrifying pictures and videos of the accident came to the fore

Odisha train accident : रात के 12.00 बज रहे थे। ओडिशा के बालासोर मेडिकल कॉलेज में हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। अफरा-तफरी का माहौल था। लोग यहां-वहां भाग रहे थे। एंबुलेंस के सायरन लगातार गूंज रहे थे।

Odisha train accident
Odisha train accident

कारों और अन्य गाड़ियों से घायल लगातार लाए जा रहे थे। इसी बीच कुछ स्वस्थ्य युवाओं की भीड़ भी यहां जमा थी। लंबी लाइन लगी थी। कुछ युवाओं के हाथ में फॉर्म था। कुछ 2 घंटे से खड़े थे तो कोई 4 घंटे से खड़ा था। ये वे युवा थे, जो मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनेट करने आए थे।

Odisha train accident
Odisha train accident

हादसे की खबर सुनते और ट्रेन हादसे के वीडियो देखने के बाद इन युवाओं को साफ हो गया था कि यह हादसा बहुत बड़ा है। कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं, उन्हें रक्त की जरूरत होगी इसलिए वे दान करने यहां पहुंच गए थे।

Odisha train accident
Odisha train accident

ओडिशा के बालासोर में दो ट्रेनों के पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी से टकराने से भीषण हादसा हुआ। हादसे में करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे।

Odisha train accident
Odisha train accident

पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। इसके बाद ये डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। हादसे के बाद लोग मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे हैं। हादसे का बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

Odisha train accident
Odisha train accident

इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। साथ ही ट्रेन में सवार कई यात्रियों ने भी अपने आसपास के यात्रियों को बचाने में मदद की। इस तरह हादसे में लोगों ने मानवता की मिसाल कायम की।

Odisha train accident
Odisha train accident

ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक कोरोमंडल ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है। घटना के बाद लोगों की जान बचाने के लिए लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। सैकड़ों लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो अस्पताल में भी हुजूम उमड़ पड़ा। जो जिस तरह था ब्लड डोनेट करने के लिए अस्पताल पहुंच गया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों में 900 यूनिट ब्लड जमा हो गया।

Odisha train accident
Odisha train accident

2000 से ज्यादा लोगों ने ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। घटना की सूचना के बाद रात के बाहर बजे लगभग 2000 युवा ब्लड डोनेशन की लाइन में खड़े थे। ब्लड डोनेशन करनेवालों की भीड़ बढ़ती जा रही थी और ब्लड भी एकत्र होता जा रहा है। कुछ ही घंटों में बालासोर में 500 यूनिट ब्लड जमा हो गया। सुबह तक ब्लड बैंक में 900 यूनिट ब्लड था।

 

Odisha train accident
Odisha train accident

 

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This