अब शासकीय कार्यालय के आसपास का परिक्षेत्र रहेगा साइलेंस जोन

Must Read

अब शासकीय कार्यालय के आसपास का परिक्षेत्र रहेगा साइलेंस जोन

सूरजपुर- माननीय उच्च न्यायालय के प्रकरण में पारित आदेश दिनांक 20 नवंबर के परिपालन में तथा कार्यालयीन आदेश दिनांक 24 नवंबर के अनुक्रम में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा जिले के शासकीय कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित किया गया है। जिसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 75 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 70 डीबी से अधिक ध्वनि तीव्रता नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 65 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 55 डीबी, आवासीय क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 55 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 45 डीबी, शांत परिक्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 50 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 40 डीबी से अधिक ध्वनि तीव्रता नहीं होनी चाहिए।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This