कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जारी किया नोटिस

Must Read

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ में 10 जून को हुई बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। अब तक 156 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं इस बीच अब पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें कल यानी 9 जुलाई को सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। बताया गया कि बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना TI ने यह नोटिस भेजा है।

दरअसल, 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। जहां प्रदर्शन काफी ज्यादा उग्र और हिंसक हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। वहीं बलौदा बाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। इतना ही नहीं उन पर लोगों को भड़काने का आरोप भी लगाया था।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This