निर्भया फंड से होगी महिलाओं की सुरक्षा, रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में लगेंगे कैमरे

Must Read

निर्भया फंड से होगी महिलाओं की सुरक्षा, रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में लगेंगे कैमरे

रायपुर- रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में सुरक्षा तगड़ी होने वाली है। नौ स्टेशनों में 270 सीसी कैमरे लगाने की योजना है। इनमें से तीन में कैमरे से निगरानी शुरू भी हो गई है। बचे स्टेशनों में कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। सुरक्षा का यह इंतजाम निर्भया फंड से किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन संवेदनशील होते हैं। यहीं कारण कि यहां आपराधिक गतिविधियों का भय बना रहता है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ व जीआरपी दोनों की तैनातगी रहती है। साथ ही रात में गुजरने वाली ट्रेनों में पैट्रोलिंग भी होती है। रेलवे के इन दोनों सुरक्षा विभागों में स्टाफ की कमी है। इसके कारण चप्पे-चप्पे पर निगरानी नहीं हो पाती है। इस परिस्थिति में सीसीटीवी कैमरे सबसे ज्यादा मददगार हैं। सबसे पहले जोनल स्टेशनों में कैमरे के जरिए सुरक्षा बढ़ाने के पुख्ता इंतजाम किए गए। वर्तमान में 82 कैमरों से यहां की निगरानी होती है। अन्य स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रेल प्रशासन बेहद गंभीर है। इसी के तहत नौ स्टेशनों में कैमरे लगाने की योजना है। यहां 270 कैमरे लगाए जाएंगे।

बता दें कि पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, चांपा, रायगढ, अकलतरा, कोरबा, अंबिकापुर, उमरिया इन स्टेशनों में 30- 30 कैमरे लगाए जायेंगे। स्टेशनों में कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा है। यात्री प्रतीक्षालय के अलावा स्टेशन के उस स्थान पर कैमरे लगाने पर फोकस किया गया है, जहां ट्रेनों के महिला कोच आकर रुकते हैं। कैमरे के अलावा रेलवे अलग से महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, मेरी सहेली अभियान जैसे कार्य भी कर रही है, ताकि सामान्य यात्रियों के साथ-साथ महिला यात्रियों की तगड़ी सुरक्षा की जा सके।

सुरक्षा के इस पुख्ता इंतजाम में एक और खास बात है। इसमें फेस रेकग्निशन सिस्टम लगा है। इससे स्टेशन पर किसी जाने-पहचाने अपराधियों के घुसने पर अलर्ट जारी हो जाएगा। इससे आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंचकर अपराधी को पकड़ सकती है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This