होटल से गांजे के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी

Must Read

Nigerian arrested with cannabis from hotel, search for other accomplices continues
ग्रेटर नोएडा | थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाला नाइजीरियाई मूल के नागरिक जोसेफ इफ्वानी क्यूब होटल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से गांजे की सप्लाई करने वाले नाइजीरियाई मूल के नागरिक को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नाइजीरियाई नागरिक जोसेफ इफ्वानी हाल फिलहाल में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज एनक्लेव के ब्लॉक बी में रहता है। वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध गांजे की तस्करी करता है और मांग पर गांजे की सप्लाई भी करता है। इसके कई साथी पहले भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को इस अपराध से जुड़े कई अन्य मामलों में भी इसकी तलाश थी। पुलिस ने इस आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसे यह सप्लाई करने जा रहा था।
इसको पकड़ने के साथ-साथ पुलिस इसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध गांजा कहां से लेकर आता था और किस तरीके से यहां पर सप्लाई होती थी। पकड़ा गया आरोपी थाना नॉलेज पार्क के कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ 24/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This