Sunday, February 22, 2026

कुएं से पानी भरते समय गिरी भांजी, मामा के सामने तालाब में डूबने से मौत

Must Read

 बालोद. भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है.बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए पहुंचे मामा की भी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मामा तोमेश्वर साहू (30 वर्ष), ग्राम- कठिया के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक वह अपनी भांजी की मौत के बाद 13 दिन तक चलने वाले शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुंडरदेही के खल्लारी गांव पहुंचे थे. इसी दौरान रविवार सुबह जब वे नहावन के लिए तालाब में उतरे, तो वहां डूबने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

    Latest News

    CG NEWS : CRPF की 65वीं बटालियन का गरियाबंद में दबदबा ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड से सम्मानित, एक साल में 28 नक्सलियों का खात्मा

    गुवाहाटी/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने...

    More Articles Like This