Sunday, January 18, 2026

BREAKING: हड़ताल पर NHM कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नो वर्क नो पेमेंट नोटिस

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर। नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस जारी किया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि संविदाकर्मी यदि काम नहीं करते हैं तो उन्हें वेतन नहीं मिलता है। एनएचएम कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं, इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है।

मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति दी जा चुकी है, जैसे:

  • 22% वेतन वृद्धि

  • ट्रांसफर नीति बनाना

  • 30 दिन के चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा

जहाँ तक एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण का सवाल है, इसे केवल भारत सरकार की सहमति से ही पूरा किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This