भारत के नए लोकपाल नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति खानविलकर की नियुक्ति

Must Read

भारत के नए लोकपाल नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति खानविलकर की नियुक्ति

जबलपुर- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर को भारत का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है। उनसे पहले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष यह पद संभाल रहे थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती कार्यवाहक लोकपाल थे।

न्यायमूर्ति खानविलकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। यही वजह है कि जबलपुर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के न्यायिक व विधिक जगत में न्यायमूर्ति खानविलकर की उपलब्धि से हर्ष व्याप्त हो गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में व्यापमं घोटाले के प्रकरणों की मैराथन सुनवाई के जरिए तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

वकालत के क्षेत्र में कई प्रतिमान दर्ज करने के बाद अजय माणिकराव खानविलकर अप्रैल, 2002 में मुंबई हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। इसके बाद हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। कुछ समय तक यह जिम्मेदारी निभाने के बाद नवंबर, 2013 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए थे। मई, 2016 में सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त किए गए। छह वर्ष तक सुप्रीम कोर्ट जज रहने के बाद जुलाई, 2022 में सेवानिवृत्त हो गए।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This