भीषण भूस्खलन में करीब 47 लोग दफन,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Must Read

भीषण भूस्खलन में करीब 47 लोग दफन,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अभी-अभी चीन से बड़ी खबर  आ रही है, जहां साउथवेस्ट इलाके में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज (सोमवार) भीषण भूस्खलन हुआ है।

जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया।

इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने की खबर सामने आई है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर करीब 200 रेस्क्यू वर्कर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही कई फायर इंजिन्स और एम्बुलेंस भी मौजूद हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This