छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, एक जवान ने गवाई जान

Must Read

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सरहदी जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है. घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है. बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में निकली थी. इसी दौरान आज सुबह करीब 7 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है.

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं. वहीं इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ. फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है.

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This