National Film Awards 2023 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड…

Must Read

National Film Awards 2023: National Film Awards announced, Best Actress Award to Alia Bhatt and Kriti Sanon…

National Film Awards 2023 : भारत में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सबसे महत्वपूर्ण फिल्म पुरस्कार समारोह है। 24 अगस्त को शाम पांच बजे, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई है। यह नामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई है। 2021 में, पुरस्कार के लिए 28 भाषाओं में 280 फिल्में चयनित हुईं। इनमें 31 फीचर फिल्में, 24 गैर-फीचर फिल्में, और 3 सिनेमा स्क्रिप्ट राइटिंग की श्रेणियाँ शामिल हैं। इस वर्ष, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड न केवल एक, बल्कि दो-दो अदाकारियों के लिए है। हां, आलिया भट्ट और कृति सेनने अपने करियर के पहले बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। साथ ही, ‘पुष्पा’ के स्टार अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित हुए। 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में ‘रॉकेट्री’ (आर माधवन), ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (संजय लीला भंसाली), ‘सरदार उधम’ (विक्की कौशल), और ‘आरआरआर’ (एसएस राजामौली) ने अनेक पुरस्कारों को अपने नाम किया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 की लिस्ट। list of national film awards 2023

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह (विक्की कौशल)
बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (आदिपुरुष)
बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन (पुष्पा फिल्म)
बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)
बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- RRR
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- RRR
बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स- RRR
बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म – मुन्‍नम (मलयालम)

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This