पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी, नरसिंहानंद पुलिस हिरासत में:डासना मंदिर पर फोर्स तैनात; बुलंदशहर में पथराव के बाद पश्चिमी UP में हाईअलर्ट

Must Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान पर बवाल शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को समझा रही थी, इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

हालात बेकाबू हुए तो रात में PAC को बुलाया गया। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, गाजियाबाद में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। डासना मंदिर का घेराव कर लिया। पुलिस ने किसी तरह रात 12 बजे तक भीड़ को मंदिर के बाहर से हटाया। नरसिंहानंद इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। घेराव के समय वे मंदिर के अंदर ही थे।

इधर, मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। SSP रात को सड़क पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बवाल के बाद पश्चिम यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है। साथ ही डासना मंदिर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। दरअसल, यति नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था।

Latest News

12 अक्तूबर को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा धूमकेतु सी/2023- ए3, अद्भुत नजारे करेगा पेश

उत्तराखंड के पौड़ी के आसमान से गुजरता हुआ एक धूमकेतु इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों...

More Articles Like This