सूरजपुर ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम

Must Read

सूरजपुर ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम

– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए स्वयं सहायता समूह के महिलाएं रहीं उपस्थित

– विकसित भारत के साथ-साथ विकसित सूरजपुर की करनी है स्थापना- श्री भूलन सिंह मराबी

– महिला केंद्रित योजना का लाभ जिले की प्रत्येक महिला को मिले यही जिला प्रशासन की प्राथमिकता- कलेक्टर

सूरजपुर- सूरजपुर ऑडिटोरियम में आज ’’शक्ति वंदन अभियान’’ अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जिले की नगर पालिका परिषद और सभी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवाद को सुनने के लिए ऑडिटोरियम में उपस्थित हुई थीं।

प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी ने कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों एवं महिलाओं को केंद्र व राज्य शासन द्वारा संचालित महिला से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिलाओं के उत्थान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका समूह आगे बढ़ेगा तो आपका परिवार भी आगे बढ़ेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि आप सभी शासन की योजनाओं से जुड़कर सूरजपुर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यम की बारीकियां से अवगत कराया और उद्यम के क्षेत्र में नवाचार को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूरा करते हुए हमें विकसित भारत के साथ-साथ विकसित सूरजपुर की भी स्थापना करनी है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला केंद्रित योजना का लाभ जिले की प्रत्येक महिला को मिले यही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य शासन की बहुत सी योजनाओं में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं जो कि सभी क्षेत्रों में उनके कार्य दक्षता का परिचय भी देता है। कार्यक्रम में उन्होंने लखपति दीदी योजना का जिक्र किया और कहा कि जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अलग-अलग आजीविका गतिविधियों में जोड़ा जाएगा, जिससे कि समूह की महिलाओं की वार्षिक आय को तय लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान का जिक्र भी किया जिसका क्रियान्वन जिले में बड़े पैमाने पर किया जायेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन सिंह, श्री शशिकांत गर्ग, श्री अजय अग्रवाल, श्रीमती किरण खेस, राजेश्वर तिवारी, सतबीर सिंह, यशवंत सिंह, महादेव सिंह, कवल साय, संजू सोनी, श्रीमती अनीता मिश्रा बाबूलाल राजवाड़े, सुभाष साहू, गुलाब साहू, संतलाल बघेल एवं जनप्रतिनिधि तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This