ग्राम पंचायत सांडगुड़ में नानगुर मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक

Must Read

ग्राम पंचायत सांडगुड़ में नानगुर मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक

जगदलपुर-  नानगुर मंडल कार्यसमिति की बैठक आज बुधावार काे ग्राम पंचायत सांडगुड़ में आयोजित किया गया। नानगुर मंडल कार्यसमिति कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कार्यकताओं काे केन्द्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि, गरीबी कल्याण सम्मान, महतारी वंदन योजना का लाभ माता-बहनों को मिल रहा है। इन याेजनओं काे घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करें, जिससे आने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को इसका लाभ होगा।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं नानगुर मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब कार्यकताओ का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आ रहा है, आप सभी को मंडल स्तर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में लाभ होगा। उन्हाेने मंडल स्तर पर कृष्ण जन्माष्टमी में युवाओं की टोली बनाकर मटका फोड़ आयोजित करना है। वहीं तीज़ पर्व पर महिला मोर्चा को भी महिलाओं के साथ कार्यक्रम करना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, लखीधर बघेल, मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं काे सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला मिडिया सह प्रभारी प्रकाश रावल, नीलांबर सेठिया, राजेश ओगले, लखमू बघेल, रेखा नाग, डमरू भारती, राजू पोयाम, मनोहर सेठिया, अमल पति बैस, राधे सेठिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमल कुमारी सेठिया, राम प्रसाद, हरिराम सहित भाजपा नानगुर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This