नगर पंचायत प्रेमनगर उपचुनाव 09 जनवरी को

Must Read

नगर पंचायत प्रेमनगर उपचुनाव 09 जनवरी को

मतदान कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराए जाने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

सूरजपुर- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एसडीएम उत्तम रजक, एसडीपीओ  प्रकाश सोनी ने नगर पंचायत प्रेमनगर उपचुनाव वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पद के लिए मतदान कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराए जाने हेतु विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों की बैठक ली तथा सभी राजनीतिक दलों से मतदान कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराए जाने हेतु अपील किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान तहसीलदार मीना सिंह, सीएमओ प्रेमनगर  क्षितिज सिंह, आलोक साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सरिता सिंह, शिव नारायण गुप्ता, देव धन सिं निर्मल गजरूप,  राजेश जगते, आलोक जगत उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा कार्यक्रम अनुसार 09 जनवरी को सूरजपुर, प्रेमनगर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उपचुनाव हेतु वार्ड क्रमांक 12 में मतदान कार्य संपन्न होगी तथा 12 जनवरी को मतगणना होगी।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This