हिन्दू लड़के से मुस्लिम लड़की ने रचाई शादी, बराती बने पुलिस वाले 

Must Read

Muslim girl married Hindu boy, policemen became baraati

बहराइच। यूपी के बहराइच में जहां रूबीना बेगम ने रूबी अवस्थी बनकर मंदिर में अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर भरकर उसकी जीवन संगिनी बन गई। मामला जिले के कोतवाली देहात इलाके का है। यहां के शिवपुरा गांव की रहने वाली रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी बन चुकी हैं।

रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक, मंदिर में अपनी मांग में सिंदूर भरकर अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम के अपने प्रेमी शादी कर ली है। दोनों की शादी से लड़का पक्ष बहुत खुश है। वहीं लड़की पक्ष नाराज है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी बीते 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है। पुलिस की सुरक्षा में शेष और रूबीना ने शादी की। उसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर पूजा की।

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भाग गए थे। बता दें कि रूबी और शेष दोनों ही शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं, शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे। जिसके चलते लड़की पक्ष के लोगों ने शेष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

लड़की पक्ष का कहना था कि उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया। रूबीना का कहना है कि वो अब आगे की जिंदगी शेष के साथ हिंदू बनकर रहेगी।

दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं, लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई, जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। जिसके बाद, कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की इजाजत दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाएं। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This