Tuesday, February 24, 2026

Murder of wife: पति का खौफनाक कदम: पत्नी को मारा, फिर स्टेटस लगाकर दी जान

Must Read

Murder of wife धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के हरदी गांव की है और यह वारदात लक्ष्मी पूजा की रात हुई, जब पति-पत्नी के शव कमरे में पाए गए।

सबरीमाला दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर फंसा, पुलिस और अग्निशमन ने बचाई जान

मृतक युवक की पहचान हिम्मत यादव के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या करने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले हिम्मत यादव ने एक सोशल मीडिया स्टेटस शेयर किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की थी। स्टेटस में उसने अपनी पत्नी की मौत का कारण उसके मायके वालों को बताया।

Japan Prime Minister: राजनीतिक फेरबदल, कोमेतो पार्टी के अलग होने के बाद ताकाइची ने बनाया नया गठबंधन

स्टेटस में लिखा था: “मैं हिम्मत यादव मैने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ। कारण कुछ नहीं बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां बाप की वजह से मारा हूँ और मैं खुद भी फांसी लगा कर जान दे रहा हूँ…”

सूचना मिलने पर करेली बड़ी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद क्या था और किन परिस्थितियों में हिम्मत यादव ने यह खौफनाक कदम उठाया।

    Latest News

    वार्ड 25 में नालियों की बदहाल सफाई से लोगों में नाराजगी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

    नगर पालिका वार्ड 25 के क्षेत्र में नालियों के बेहतर साफ सफाई न होने से नालियों में गंदे पानी...

    More Articles Like This