Tuesday, February 24, 2026

Murder in old enmity: पुरानी दुश्मनी ने ली जान, पंचायत भवन के सामने युवक की हत्या

Must Read

Murder in old enmity बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़), 18 अक्टूबर 2025। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी में शुक्रवार की शाम एक पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। पंचायत भवन के सामने चौक में हुए इस हमले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान हरीश सायर उर्फ भका के रूप में हुई है।

Chaitanya Baghel ED Arrest: शराब घोटाले में फंसे चैतन्य बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:45 बजे से 8:30 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, योगेश सेन (निवासी खटियापाटी) और उसके साथियों ने हरीश सायर पर पुरानी दुश्मनी के चलते हमला किया। इस दौरान चाकू से किए गए वार में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में दीप कुर्रे (18 वर्ष) और साहिल सायर (24 वर्ष) भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। दोनों को जानलेवा चोटें आई हैं।

माँ शारदा ट्रेडर्स जटगा के संचालक मोटी कमीशन लेकर पंचायतों को दे रहा है फर्जी बिल, कलेक्टर से हुई शिकायत…..

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 117/25 दर्ज कर धारा 194 BNSS, धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस, और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

सूचक कार्तिक सायर (मृतक का भाई) द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, हमले के पीछे पुरानी रंजिश को प्रमुख कारण बताया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस निरीक्षक व प्रभारी अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और चश्मदीदों व परिजनों के बयान दर्ज किए।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This