छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव.. वार्ड परिसीमन का प्रकाशन होगा 17 जुलाई को

Must Read

Municipal elections in Chhattisgarh.. Ward delimitation will be published on July 17

रायपुर। वार्ड परिसीमन का प्रकाशन 17 जुलाई को होगा और परिसीमन पर आपत्ति पेश करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई तक हैं।

बता दें कि विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की कवायद शुरू हो चुकी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नवंबर-दिसम्बर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर निकायों में वार्डों के नए सिरे से परिसीमन के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डा. बसवराजु एस. ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है।

कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि 2011 की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन किया जाएगा। 2011 की जनसंख्या 2.55 करोड़ बताई गई है। वर्तमान में आबादी तीन करोड़ से अधिक है। प्रदेश में 184 निकाय है,वहीं इनमें 169 निकायों में चुनाव होंगे। बाकी निकायों का कार्यकाल वर्ष 2025 में पूरा होगा। परिसीमन कार्य को इसलिए गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची शीघ्र तैयार किया जा सके।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This