Sunday, November 9, 2025

27 मार्च को होगी नगर निगम की बैठक, विकास कार्यों पर लिया जाएगा फैसला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रथम सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे पं जवाहरलाल नेहरू सभागार में किया गया है। इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी अपना बजट पेश करेंगी, साथ ही एम आई सी द्वारा स्वीकृत एजेंडा पर चर्चा होगी। सामान्य सभा की बैठक में भाजपा के पूर्ण बहुमत के कारण किसी प्रस्ताव को पास कराना सत्ता पक्ष के लिए आसान होगा। सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पालिक निगम के कामकाज में परिवर्तन का नजारा दिखाई देना चालू हो गया है।

सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सामान्य सभा की बैठक में मिडिया को प्रवेश के अनुमति दे दिया है। निगम के पिछले दो कार्यकाल में सत्ताधारी कांग्रेस ने सामान्य सभा की कार्यवाही देखने मिडिया पर बैन लगा दिया था ‌ जबकि कानूनी रूप से मिडिया को लोकसभा और विधानसभा की कार्यवाही देखने का भी प्रावधान किया गया है। सभापति के रूप में अधिवक्ता नूतनसिंह के निर्वाचित होने से नगर निगम के कामकाज में कसावट और पारदर्शिता की उम्मीद सभी ने लगा रखी है। पत्रकारो के साथ ही आम जनता को भी सामान्य सभा के कार्यवाही देखने की अनुमति दिया जाएगा।

दर्शक दीर्घा की क्षमता के अनुरूप आम जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कामकाज को देखने का पहली बार अवसर मिलेगा। पत्रकारो को सभागार में प्रवेश की अनुमति रहेगी जिसके लिए पास दिया जाएगा। आम जनता को प्रथम मंजिल में बने दर्शक दीर्घा में प्रवेश की अनुमति होगी। दर्शक दीर्घा की क्षमता लगभग 100 है इसलिए इस बार विभिन्न समाज प्रमुखो और प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा। पत्रकारो और आम जनता को प्रवेश के लिए सामान्य सभा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले सभागार से अनुमति लेना आवश्यक होगा।

Latest News

भाजपा हसौद मंडल में SIR-2025 निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

हसौद। भारतीय जनता पार्टी हसौद मण्डल द्वारा 9 नवम्बर को दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण हसौद में SIR-2025 निर्वाचन...

More Articles Like This