Thursday, January 15, 2026

मुंगेली में पुलिस परिवार ने दी उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह और सउनि प्रेम सिंह कंवर को भावपूर्ण विदाई

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

मुंगेली – मुंगेली जिले में पुलिस विभाग की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह के स्थानांतरण और सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह कंवर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की अगुवाई में इस समारोह में जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साधना सिंह का योगदान
रायगढ़ की निवासी उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह ने 5 सितंबर 2019 से 11 नवंबर 2024 तक लगभग पाँच वर्षों तक मुंगेली में अपनी सेवाएँ दीं। उनके कार्यकाल में उन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कई प्रभावशाली कदम उठाए। महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप और साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्होंने मुंगेली जिले में महिलाओं और जनमानस को जागरूक किया। उनका स्थानांतरण रायगढ़ जिले में हुआ है, जहां वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। साधना सिंह ने अपने करियर में बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, और जांजगीर चांपा सहित कई जिलों में सेवा दी है, और मुंगेली में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This