मुंबई। मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम हुई 32 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घटना उस समय हुई जब प्रोफेसर लोकल ट्रेन से उतर रहे थे और उनके बीच 27 वर्षीय आरोपी ओमकार शिंदे के साथ मामूली विवाद हो गया। विवाद के दौरान शिंदे ने अपने पास मौजूद चिमटी से आलोक के पेट में वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि उनकी किडनी के पास गंभीर चोट लगी और अधिक खून बहने के कारण आलोक अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गए।
रेलवे पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार किया
रेलवे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर ओमकार एकनाथ शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि शिंदे का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
हत्या की वजह: अपमान और दबा गुस्सा
पूर्व शिक्षक और वरिष्ठ नेता कपिल पाटिल ने इस घटना की वजह बताते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा कि लोकल ट्रेन में महिलाओं के सामने हुए अपमान ने आरोपी के भीतर पुरुषी अहंकार और दबे गुस्से को उभार दिया। यही क्षण उसके लिए विनाशकारी साबित हुआ और उसने आलोक कुमार सिंह की जान ले ली।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, घटना मलाड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। आलोक और शिंदे के बीच ट्रेन से उतरते समय विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। शिंदे ने चिमटी से पेट पर वार किया, जिससे गंभीर चोट लगी और प्रोफेसर की मौत हो गई।
