Thursday, January 15, 2026

नहर में डूबने से मां की मौत, बच्चों की तलाश जारी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा. जिले में एक ही परिवार के तीन लोग नहर में पानी की तेज बहाव में बह गए. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, घर के पास दो बच्चे नहर में नहाने आए थे. इस दौरान बेटा और बेटी को नहर में बहता देख मां ने भी छलांग लगा दी. इस घटना में मां की मौत हो गई है. वहीं दोनों बच्चों की तलाश जारी है. यह घटना सीएसईबी चौकी के राताखार जोड़ा पुल के पास की है.चीखपुकार मचने पर आसपास दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई. घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मां को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस हादसे में मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी की मौत हो गई. वहीं उनके दोनों बच्चे 14 वर्षीय सिमरन और 8 साल के प्रतीक की तलाश जारी है. इस हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This