डेंगू से बचाव के लिए लोगो को किया गया मच्छरदानी का वितरण

Must Read

Mosquito nets were distributed to people to prevent dengue

जगदलपुर। उप स्वास्थ्य केंद्र अघनपुर में डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सफीरा साहू ने किया। इस अवसर पर नगर निगम की लोक निर्माण समिति के सभापति यशवर्धन राव, छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद व शिक्षा समिति की सभापति सुषमा कश्यप, ने किया।

इस मौके पर महापौर श्रीमती साहू ने लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी व डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी उपयोग करने कहा। वार्ड पार्षद सुषमा कश्यप ने भी सभी वार्ड वासियों को मच्छरदानी वितरण करने में पूरा दिन सहयोग दिया। सी.पी.एम. संजीव दुबे ने जानकारी दी कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.के.चतुर्वेदी के निर्देशानुसार शहर के सभी वार्डो में मच्छरदानी वितरण का कार्य डेंगू के रोकथाम के लिया किया जा रहा है।

इस मौके पर उप स्वास्थ केंद्र के कर्मचारी शिवानी नायक, बिरोजनी पाटकर प्रशांत श्रीवास्तव, जैमनी कश्यप के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हीरा पटेल, फूलमती कश्यप के अलावा वार्ड के मितानिन मौजूद थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This