Saturday, August 2, 2025

सड़क हादसे में घायल हुईं मोना सेन: नेशनल हाईवे-30 पर कार-बाइक की भिड़ंत।

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोंडागांव. नेशनल हाइवे-30 में केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोना सेन और बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। फरसगांव अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोरबा में कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 26 घंटे बाद SDRF ने निकाले शव

जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने फरसागुड़ा जा रही थी। इस दौरान फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पम्प के पास हादसा हो गया। केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार और एक बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में मोना सेन समेत दो अन्य लोग घायल हैं।

Latest News

‘शिक्षा का मंदिर’ हुआ शर्मसार: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, DEO ने भेजा नोटिस।

 जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षकों ने अपनी मनमानी का अड्डा बना लिया है। हाल ही...

More Articles Like This