Thursday, February 12, 2026

मोदी बोले-कुछ लोग कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेग झारखंड बन गया

Must Read

गढ़वा चाईबासा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करने पहुंचे हैं। पहली रैली गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में हो रही है। यह आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है।

कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड  नेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। पिछले 10 वर्षों में झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार ने बहुत फोकस किया।

झारखंड को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है। यहां रेल कनेक्टिविटी को सश्कत किया जा रहा है। 12 आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें कनेक्ट कर रही हैं। गंगा जी पर जो वाटर वे बन रहा है उससे भी झारखंड कनेक्टेड है।

गैस पाइपलाइन झारखंड वालों को सस्ती गैस पहुंचाने में मदद कर रही है। झारखंड के किसानों और उद्योगों को बल देने के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है। ये तब है जब झारखंड की जेएमएम सरकार ने विकास के हर काम में रोड़े अटकाने की कोशिश की है, लेकिन हम ईमानदारी से झारखंड के विकास का हर काम कर रहे हैं।

  • झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजना- इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे।
  • मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर झारखंड की बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलने वाले हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बहनों से ये वादा किया और इसे पूरा भी किया।
  • कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किए हैं। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। जब भाजपा की योजनाएं आई हैं, तो इन्होंने माताओ-बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं
  • ये घोषणाएं तो कर सकते हैं, लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है, वो कहां से लाओगे।
  • अरे ये कहते हैं कि अब करेंगे तब करेंगे, लेकिन आप रहने ही वाले नहीं हो तो कब करोगे। साथियो जेएमएम और कांग्रेस वालों ने आपको गरीबों के घर के नाम पर धोखा ही दिया है। झारखंड में हमने 16 लाख गरीबों के घर बनाए। ये आंकड़ा बहुत बड़ा होता है। ये घर किसको मिले, एससी-एसटी, ओबीसी को मिले जिनके पास पक्का घर नहीं था।
  • एक लाख 15 हजार घर तो गढ़वा में गरीब परिवारों को मिले हैं। आप कह रहे हैं कि यहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। मोदी पहला प्रधानमंत्री है जो यहां आया। जो बड़े बड़े अच्छे काम होते हैं वो भी मेरे ही नसीब में लिखे हैं।
  • गढ़वा के लोगों का प्यार पाने के लिए भी तो नसीब चाहिए, इसलिए मोदी आपके पास आ गया। आप जेएमएम-कांग्रेस से पूछिए कि आवास योजना का क्या हुआ। क्यों इसको लेकर आपके साथ विश्वासघात किया गया। लोकसभा में हमने 3 करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी, हमने इस पर काम भी शुरू कर दिया।
  • झारखंड के हर गरीब के पास पक्का घर होगा, ये मेरी गारंटी है। अच्छा मेरा एक काम करोगे – अच्छा पक्का करोगे। अगर चुनाव में आप कहीं काम करने जाएं और लोग आपको कच्चे घर में रहते नजर आएं तो आप उसको कहना कि यहां 23 तारीख के बाद भाजपा सरकार बनने वाली है। उसको कहना कि मोदी जी आए थे और उन्होंने कहा है कि उसका घर अब पक्का बन जाएगा।
  • मेरी तरफ से कह देना, मेरे लिए आप ही मोदी हैं। यहां हर कार्यकर्ता मोदी है। आप वादा कर देना, मैं पूरा करूंगा दोस्तो। साथियो, झारखंड के नौजवानों में टेलेंट की कमी नहीं है। यहां के बेटे-बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं।
  • झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, ये सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन जेएमएम-कांग्रेस ने उनके साथ धोखा ही किया है। लेकिन बीते 5 वर्षों में लोगों के साथ क्या-क्या हुआ है, ये भी आपने देखा है।

इन दो रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री कुल 23 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। 2019 में भाजपा इन 23 में से सिर्फ 5 सीटें ही जीत पाई थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय जीते सरयू राय NDA प्रत्याशी हैं। साथ ही हुसैनाबाद से NCP के टिकट पर चुनाव जीते कमलेश सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।

झारखंड पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘झारखंड की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।’

    Latest News

    Raipur News : रायपुर जिला कोर्ट में सुरक्षा में सेंध पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर 2 बंदी फरार, पूरे शहर में अलर्ट

    Raipur News , रायपुर — राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में आज दोपहर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते...

    More Articles Like This