Sunday, July 20, 2025

मोदी बोले-हिमाचल तेलंगाना कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

मुंबई ,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकोला में सभा की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले PM की ये लगातार तीसरी रैली है। इससे पहले उन्होंने 8 नवंबर को नासिक और धुले में रैली की थी। अकोला के बाद PM 2:15 बजे नांदेड़ में सभा करेंगे।

अकोला में PM ने कहा- एक बार फिर महायुति (भाजपा, शिवसेना और NCP) के लिए आर्शीवाद मांगने आया हूं। आज 9 नवंबर है, ये तारीख बहुत ऐतिहासिक है। आज के ही दिन 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर पर फैसला दिया था। फैसले के बाद हर धर्म के लोगों ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। ये राष्ट्र प्रथम की भावना है।

PM ने कहा- 2014 से 2024 तक महाराष्ट्र ने भाजपा को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। मेरे लिए महाराष्ट्र की सेवा का सुख ही अलग है। केंद्र में हमारी सरकार को 5 महीने हुए हैं। इन महीनों में लाखों-करोड़ों रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें से ज्यादातर महाराष्ट्र में हैं।

मोदी बोले- जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का ATM बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य कांग्रेस के शाही परिवार के ATM बने हुए हैं। लोग बता रहे हैं कि इन दिनों महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली डबल हो गई है। आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों ने शराब के दुकानदारों से 700 करोड़ रुपए कि वसूली कराई है।

मोदी बोले- कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की। हमारे अकोला को कपास के उत्पादन के लिए जाना जाता है। कपास टेक्सटाइल इंडस्ट्री का बहुत बड़ा आधार है। लेकिन हमारे कपास किसान को दशकों तक इन संभावनाओं का लाभ नहीं मिला, ये हालात अब बदल रहे हैं।

मोदी बोले- आज हिंदुस्तान के सभी पोर्ट के मुकाबले उससे डबल ताकत महाराष्ट्र में बनने वाले बंदरगाह की है। पिछले दो कार्यकाल में मोदी ने गरीबों को चार करोड़ पक्के घर बनाकर दिए। अब गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बन रहे हैं। इससे महाराष्ट्र के लाखों गरीबों को पक्के घर का सपना पूरा होगा।

 आपके एक वोट ने मोदी को गरीबों के लिए घर बनाने का मौका दिया है। अभी आप चुनाव में घर-घर जाएंगे लोगों से मिलेेंगे। रास्ते में जाते हुए नजर आए कि कोई परिवार अभी भी कच्चे घर में रहा रहा है तो उसका नाम पता मुझे भेजिए, मैं उन्हें पक्के घर का वादा करूंगा। ये काम आपको करना होगा, मेरे लिए आप ही मोदी हैं।

मोदी बोले- चुनाव के समय मैंने 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को फ्री इलाज देने का वादा किया था। मेरी सरकार ने ये योजना लॉन्च कर दी है। सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ इस योजना का लाभ हर वर्ग, हर समाज के लोगों को मिलेगा। आपके घर के बुजुर्गों की चिंता मत करना, उनका इलाज ये बेटा करेगा।

Latest News

ट्रंप का नया दावा: भारत-पाक संघर्ष में गिरे थे 5 जेट, नहीं बताया किस देश के

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर विवादास्पद बयान...

More Articles Like This