बहुत जल्द लागू हो सकती हैं आदर्श आचार संहिता..

Must Read

बहुत जल्द लागू हो सकती हैं आदर्श आचार संहिता..

नई दिल्ली: इस साल देशभर में आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव होने हैं। देशभर के मतदाता एक बार फिर से अपने सांसद का चुनाव करेंगे जो उनके नए प्रधानमंत्री का चयन करेंगे। पिछले आम चुनाव 2019 में सम्पन्न हुआ था जिसमे भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और अपने पूर्ण बहुमत को बनाये रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं थी। भाजपा ने 37.36% वोट हासिल किए थे, जबकि एनडीए का संयुक्त वोट शेयर 60.37 करोड़ वोटों का 45% था।

बात मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की करें तो उन्होंने महज 52 सीटों पर दर्ज की थी। वहीं, कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालाँकि इस बार हालात बदल चुके हैं। कांग्रेस और दुसरे क्षेत्रीय दल इण्डिया गठबंधन के तौर पर चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं जबकि भाजपा का एनडीए गठबंधन पहले की तरह ही बरकरार हैं।

लेकिन आज हम पिछले नतीजों की नहीं बल्कि इस साल होने वाले चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता की बात कर रहे हैं। सभी को मालूम हैं कि इस साल देशभर में आम चुनाव होने वाले हैं लेकिन इस चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन कब आदर्श आचार संहिता लागू करेगी यह साफ़ नहीं हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This