हड़बड़ी में हुई गड़बड़ी… BJP विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया पर कर डाली ये बड़ी गलती..

Must Read

MLA Renuka Singh shared the news of the demise of BJP state president Kiran Singh Dev’s father on her post.

रायपुर । वर्तमान समय में वेब पोर्टल का प्रचलन तेजी से बढ़ा है वही वेबसाइट यूजर भी बढे हैं लेकिन इन सभी के बीच वेब पोर्टल्स में कॉपी पेस्ट का प्रचलन भी बढ़ गया है। लगातार खबरों को तेजी से पब्लिश करने के चक्कर में समाचार पोर्टल कॉपी पेस्ट कर अपने-अपने पोर्टल में खबरें पब्लिश कर वायरल कर रहे हैं। ऐसे ही एक दस्ता आज पूर्व केंद्रीय राज्य लमंत्री एवं सोनहत भरतपुर से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह के द्वारा घटित हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव छोटे जमीदार साहब सुकमा का 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद उक्त जानकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पोस्ट किया था।

जिसके बाद हुबहू पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सोनहत भरतपुर की नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। जिसके बाद कई लोगों ने समझा कि रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया है। हालांकि बाद में विधायक को गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत उक्त पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया से हटा लिया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This