विधायक प्रमोद शर्मा ने JCCJ पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल?

Must Read

विधायक प्रमोद शर्मा ने JCCJ पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल?

विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने JCCJ अध्यक्ष रेणु जोगी के पास अपना त्याग पत्र सौंपा हैं।

बता दें कि प्रमोद शर्मा पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे थे। वे पूर्व में बाहर किये गये जेसीसी नेता धर्मजीत सिंह के बड़े समर्थक माने जाते थे। इसी समर्थन के चलते उन्हें भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान जनता कांग्रेस छोडने की बात खुद विधायक शर्मा ने कही। प्रमोद शर्मा कहते दिखे -अब जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन है, विधानसभा का सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं, हालांकि चर्चा है कि भाजपा की ओर शर्मा का झुकाव है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This