विधायक लता उसेंडी के भाई की कार पर हमला, अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी

Must Read

MLA Lata Usendi’s brother’s car attacked, unknown people pelted stones

कोण्डागांव : आज जहां प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है, वहीं कुछ घटनाओं और हादसों की खबर निकलकर सामने आई है। इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी की कार पर हमला हुआ है। इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर NH-30 मस्सूककोड़ा और चिचड़ीनाला के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद जसकेतु उसेंडी केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कार्रवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की खोज में जुट गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This