बाजार शेड में बिक रहे रीपा के उत्पाद को खरीदा विधायक और कलेक्टर ने

Must Read

बाजार शेड में बिक रहे रीपा के उत्पाद को खरीदा विधायक और कलेक्टर ने

जगदलपुर – चित्रकोट विधायक  राजमन बेंजाम और कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने रीपा केंद्र कोडेनार में बने उत्पाद को बाजार शेड में की खरीदी की। साथ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रकाश सर्वे ने भी उत्पाद का क्रय किया। विधायक और कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा निर्मित मिक्चर पैकेज की खरीदी कर महिला समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किए। बुधवार को विधायक और कलेक्टर बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार-1 के साप्ताहिक बाजार में रीपा के उत्पाद विक्रय हेतु निर्मित शेड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहाँ महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पाद का विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि इस बाजार शेड में रीपा के उत्पाद को बेचने का पहला दिन है, उनके उत्पाद को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This