कांग्रेस पर भड़के मंत्री लखनलाल देवांगन! कहा, जनता ने सड़क में लाकर फेंका.. 

Must Read

Minister Lakhanlal Dewangan angry at Congress! Said, the public brought and threw it in the road.

रायपुर। सूबे के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां मंत्री देवांगन ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के वायदे और दावों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस व पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

मंत्री देवांगन ने कहा कि, भाजपा अपना हर एक वायदा हर गारंटी पूरा कर रही है। भाजपा ने जनता के बीच अपने सभी 11 सीटों पर भी योग्य प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन कांग्रेस आज पूरे देश और दुनिया में समापन की ओर है। लोग चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं, ऐसी हताशा और निराशा कांग्रेस में छाई हुई है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने राज्य में 5 साल केवल भ्रष्टाचार किया। कोयला,शराब, गौठान, गोबर और चावल तक को कांग्रेस ने नहीं छोड़ा। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सड़क में लाकर फेंक दिया है। आगे उन्होंने कोरबा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय राष्ट्रीय स्तर की प्रखर महिला हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत कहीं नहीं लगती हैं। सरोज पांडेय भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही हैं।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This